जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित हरिद्वार जनपद के विभिन्न पत्रकारों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
www.shrimannews.in
September 12, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
जनपद हरिद्वार /जनपद नैनीताल : जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित हरिद्वार जनपद के विभिन्न पत्रकारों ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।
हरिद्वार जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी बेहद खुशदिल, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के साथ उनका व्यवहार सदैव आत्मीय और सहयोगात्मक रहा। उन्होंने कहा कि जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग ने एक कर्मठ अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान को खो दिया है। उनका निधन विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।