Breaking News

ये ख़बरें पढ़ी?

लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन स्वाभाविक है, लेकिन इसकी आड़ में महिलाओं पर अश्लील, अभद्र तथा अमर्यादित टिप्पणियाँ करना कतई बर्दाश्त नहीं : अध्यक्ष महिला आयोग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून : सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र तथा असम्मानजनक टिप्पणियाँ करने वाले असामाजिक तत्व के खिलाफ उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में राजधानी देहरादून में एक राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के चरित्र पर ‘पहाड़ प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी’ नामक फेसबुक अकाउंट से अश्लील और अमर्यादित टिप्पणियां की …

Read More »

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आर्य नगर चौक, हरिद्वार में “लूनो सोलर” शोरूम का उद्घाटन कर संचालक श्री शुभम मेहंदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार: तीर्थ नगरी हरिद्वार के ज्वालापुर में आर्य नगर चौक पर “लूनो सोलर” शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों तथा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर …

Read More »

भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल से राम चौक तक भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के …

Read More »

कांग्रेस ने किया मैंगो पार्टी का आयोजन /सोनम वांगचुक को धरने से उठाना सरकार की नाकामी-आलोक शर्मा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। मैंगों पार्टी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि आम हमेशा ही परिवारों की पसंद रहा है। …

Read More »

मोबाइल शॉप की नई शुरुआत “ARORA TECHWORLD ” का भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : रानीपुर मोड़ स्थित “अरोड़ा टेक वर्ल्ड” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालक जतिन अरोड़ा जी ने बताया कि अरोड़ा टेक वर्ल्ड में …

Read More »

भव्य शुभारंभ : Jwalapur में ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार :ज्वालापुर क्षेत्र में आज ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस विशेष अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ महिलाओं के लिए एक अनूठी पहल है, जहां एक ही स्थान पर ज्वेलरी, लेटेस्ट डिजाइन …

Read More »

बीते ग्यारह महीनों में आठवीं बार थाना सिडकुल पुलिस ने खोला पर्स 💼, लौटाए खोए हुए 📱

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड थाना सिडकुल / हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर खुशियों का गुल्लक खोला है और इस बार गुल्लक से निकले हैं 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल फोन जिनकी बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक है। एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सिड़कुल पुलिस ने इन मोबाइलों को प्रदेश सहित सुदूर के …

Read More »

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से हरिपुर कला क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में हरिपुर कला क्षेत्र से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हरिपुर कला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर …

Read More »

शांतिकुंज में यातायात पुलिसकर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन शिविर का समापन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार  / गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उत्तराखंड यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के लिए दो दिवसीय तनाव प्रबंधन शिविर का आज समापन हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि का विकास हेतु सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिये गये। शिविर के समापन सत्र …

Read More »

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार/ मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने …

Read More »

सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मंदिर भूपतवाला में श्री रामदयाल दास योगीराज जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड जनपद हरिद्वार / सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मंदिर भूपतवाला में  श्री रामदयाल दास योगीराज जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल संत समागम एवं भंडारे का आयोजन हुआ इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से पधारे संत महात्माओं ने गुरु महिमा भक्ति सेवा और सनातन धर्म के आदर्शों पर अपने प्रेरणादाई एवं अमृतमय में विचार …

Read More »

श्री जगदीश स्वरूप आश्रम में हुआ विशाल संत समागम

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार। भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री जगदीश स्वरूप आश्रम में श्री जगदीश स्वरूप विद्यानंद ट्रस्ट, हरिद्वार के तत्वावधान में एक विशाल संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी अमृतानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी अनंतानंद जी महाराज, श्री राम जी …

Read More »

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की केदारनाथ धाम चढ़ावा चोरी, अर्द्धकुंभ और सतीकुंड निर्माण कार्यो को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केदारनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, कुंभ निर्माण कार्यो और सतीकुंड निर्माण कार्य पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। आर्य नगर चौक स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार और भ्रष्टाचार …

Read More »

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 53 खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को हरिद्वार नगर क्षेत्र में शंकर आश्रम से ऋषिकुल चौक तक खाद्य सुरक्षा एवं तहसील प्रशासन, बाट-माप विभाग तथा औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा होटलों, ढाबों, रेस्तरां, स्ट्रीट फूड …

Read More »

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए BLA-2 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक …

Read More »