Breaking News

प्रसिद्ध Godwin Hotel में फैशन एवं लाइफ स्टाइल से जुड़ी पॉप अप प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

Godwin Hotel में फैशन एवं लाइफस्टाइल से जुड़ी पॉप अप प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी का आयोजन हरमेहर बाजवा द्वारा किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

प्रदर्शनी में लेडिस वियर में सूट,कोर्ट सेट, ड्रेसेस सॉर्ट नॉर्मल कॉटन indowestern, ज्वेलरी में ईयर रिंग, ब्रेसलेट, नेखलेश, हैंडमेड उत्पाद, होम डेकोर एवं विभिन्न लाइफस्टाइल उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उपस्थित लोगों को एक शानदार अनुभव प्राप्त हुआ।

हरमेहर बाजवा ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय एवं उभरते ब्रांड्स को मंच प्रदान करना तथा लोगों को नवीन फैशन ट्रेंड्स से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों ने खरीदारी के साथ-साथ प्रदर्शनी की सराहना भी की।

आयोजन में शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं और सभी ने इस तरह के आयोजनों को हरिद्वार में नई पहचान देने वाला प्रयास बताया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं आकर्षण से भरपूर रहा।

Check Also

हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सरस्वती आचार्य महाराज को दी श्रद्धांजलि :श्री महंत रघुवीर दास महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार  (ठाकुर मनोज मनोजानंद )हरिद्वार के प्रसिद्ध सुदर्शन आश्रम अखाड़े में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *