Breaking News

परमार्थ आश्रम में परम श्रद्धेय स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत रस महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित परमार्थ आश्रम में परम श्रद्धेय स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत रस महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया तथा धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आध्यात्मिक महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना जागृत करती है।

महोत्सव में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी नायटा कोलकाता परिवार ने कहा कि श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *