हरिद्वार में मिराया गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य शुभारंभ, उमड़ी ग्राहकों की भीड़
www.shrimannews.in
October 24, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार ; शंकर आश्रम के समीप मिराया गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शोरूम में सोने और हीरे के आभूषणों के आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइनों ने ग्राहकों का ध्यान खींचा। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नवीनतम ज्वेलरी कलेक्शन का अवलोकन किया और खरीदारी में रुचि दिखाई।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि प्रतिष्ठान में पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइन के स्वर्ण एवं हीरे के आभूषणों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हरिद्वार के व्यापारिक क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता, वंशज गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, हर्षित गुप्ता, संजय पालीवाल एवं विपुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।