ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
www.shrimannews.in
October 24, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने कनखल, हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कौशल बिजलवान ने पूज्य महाराज के सानिध्य में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भाव और अच्छे विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं में संतों का विशेष स्थान है। उनके विचार समाज को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
कौशल बिजलवान ने कहा कि सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। पूज्य संतों का मार्गदर्शन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही सेवा, समर्पण और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने को अपना सौभाग्य बताया।