Breaking News

कमल उलियान ने जिले में पुराने स्कूटर /मोटर साइकिल पर लगे अवैध जुगाड़ वाहन पर कार्यवाही हेतु सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार को दिया ज्ञापन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार सिटी * कमल उलियान।जिला सह गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल जिला हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट  हरिद्वार को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा हरिद्वार जिले में पुराने स्कूटर /मोटर साइकिल लगे अवैध जुगाड़ वाहन  पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए

कमल उनियाल ने कहा कि कि जिस प्रकार हमारे उत्तराखंड प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सड़क सुरक्षा व आम जनमानस की सुरक्षा हेतु बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं और आम जनता को रोड पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है! रोड पर वाहन चलाते समय गाड़ी वाहन का इंश्योरेंस पोल्यूशन व वाहन चालक का लाइसेंस सभी का होना बहुत जरूरी है! ताकि सड़क सुरक्षा व सुरक्षित यातायात सही रहे, और मुख्य मार्गो वह हाईवे पर दुर्घटना ना हो! हमारे हरिद्वार जिले में आजकल पुराने स्कूटर /मोटरसाइकिल लगे वाहन बहुत अधिक मात्रा में मुख्य मार्गों पर साक्षात यमराज बनकर घूम रहे हैं!

 उक्त वाहनों का ना कोई रजिस्ट्रेशन ना कोई इंश्योरेंस ना कोई पॉल्यूशन और ना ही वाहन चालक का कोई लाइसेंस है! महोदय इन अवैध वाहनों के द्वारा कोई दुर्घटना होने पर पीड़ित व्यक्ति इन पर कोई कार्रवाई भी नहीं कर पाता हैं!

 उत्तराखंड क्राइम पेट्रोल पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान के बावजूद भी उक्त अवैध वाहन लगातार मुख्य मार्गों पर शहर के भीतरी मार्गो पर क्राइम पेट्रोल पुलिस के सामने निर्भीक होकर चल रहे हैं।प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए अवैध वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की कृपा करें!

Check Also

इंजीनियर्स डे के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने समाज एवं क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : इंजीनियर्स डे के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *