Breaking News

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा धर्मनगरी हरिद्वार, नगर आयुक्त ने देर रात लिया प्रकाश व्यवस्था का जायजा

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार : दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए धर्मनगरी हरिद्वार को आकर्षक, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार ने रात्रि में शहर की प्रकाश व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे लाइटिंग कार्यों का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों को आकर्षक डेकोरेटिव लाइटों से सजाने तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत शिवमूर्ति से आर्य नगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे दीपावली के अवसर पर यह प्रमुख मार्ग विशेष रूप से जगमगाता हुआ नजर आएगा।

इसके अतिरिक्त हरिद्वार के प्रमुख गंगा घाटों पर भी बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, तिराहों, डिवाइडरों एवं घाटों पर पर्याप्त और आकर्षक रोशनी उपलब्ध कराई जाए, ताकि दीपावली के अवसर पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को एक सुंदर और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

शहर की समग्र प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत कुल 26,250 स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में तेजी से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से लाइटों की गुणवत्ता, उचित इंस्टॉलेशन एवं उनकी कार्यशीलता पर ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली के दौरान शहर के किसी भी प्रमुख क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था की कमी न रहे।

नगर आयुक्त श्री नन्दन कुमार ने कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि खुशियों, उल्लास और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छता के साथ-साथ सुंदर और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से भी सजाना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम का लक्ष्य है कि दीपावली के अवसर पर हरिद्वार का प्रत्येक प्रमुख मार्ग, चौराहा और गंगा घाट आकर्षक रोशनी से जगमगाए तथा धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु और नागरिक एक भव्य, सुंदर एवं सुखद वातावरण का अनुभव कर सकें।

Check Also

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित जीवन मूल्यों के अनुरूप आचरण करें: न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड नई दिल्ली  : इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *