Breaking News

परशुराम घाट पर सेतु फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज ने चलाया स्वच्छता अभियान, मां गंगा के घाटों की सफाई में दिया योगदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार : मां गंगा की स्वच्छता एवं घाटों के संरक्षण के उद्देश्य से आज परशुराम घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में सेतु फाउंडेशन की संस्थापक सरिता त्रिपाठी, निदेशक डॉ. रिम्पी गर्ग एवं फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के साथ ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन, नेहरू युवा केंद्र तथा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

यह अभियान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छता पहल का हिस्सा रहा। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से घाट की सफाई में श्रमदान कर मां गंगा के तटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सेतु फाउंडेशन की संस्थापक सरिता त्रिपाठी ने कहा कि **गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उनकी स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता के प्रयासों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

अभियान में सेतु फाउंडेशन की ओर से डॉ. रिम्पी गर्ग, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. वर्णित, प्रियंका गहरवार, विनोद गहरवार,अतुल गौर, पुष्कर तिवारी एवं दर्शवर्धन तिवारी के साथ लगभग 30 स्वयं सेवकों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

वहीं ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन एवं नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा, डॉ. राजेंद्र पाराशर, स्वामी पवन शास्त्री सहित ब्राह्मण समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी संगठनों ने गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सेतु फाउंडेशन ने भविष्य में भी जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Check Also

हरिद्वार विधानसभा में देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के देवभूमि उत्तराखंड में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए बैठक हुई आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार :  हरिद्वार विधानसभा में देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *