ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गौहरी माफी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
www.shrimannews.in
November 2, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
ऋषिकेश, रायवाला : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गौहरी माफी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान रोहित नौटियाल ने क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अग्रवाल के प्रयासों एवं सहयोग से गौहरी माफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य, विद्युत लाइनों की बंचिंग केबल, सड़कों का सुदृढ़ीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य संभव हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में डॉ. अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा है।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनसहभागिता और क्षेत्रवासियों के सुझावों का विशेष महत्व है।
डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र में मंदिर निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, गौहरी माफी उपप्रधान आनंद रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष दिलीप सिंह रावत, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, मानसिंह कलुड़ा, सुरेंद्र रावत, विक्रम गौनियाल, रवि रावत, श्रीमती अमीषा रावत, श्रीमती प्रीति भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम मदवान, मंडल महामंत्री आदित्य सती, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वैभव अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण चंद्र जगूड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।