अभिमन्यु अनुराग पिता पुत्र की जोड़ी को रक्तबीर सम्मान प्रदान करना अविस्मरणीय * कविंदर गुप्ता
www.shrimannews.in
August 20, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
दिल्ली /बागपत उत्तर प्रदेश *दिल्ली के अशोका होटल के वैकव्त हॉल मैं अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन आईवीएफ की ओर से देश विदेश के 50 से ज्यादा रक्त वीरों को लद्दाख केऊपराज्यपाल महामहिम माननीय कविंदर गुप्ता जी के कर कमल से सम्मानित किया गया
इस अवसर पर बागपत जनपद के अभिमन्यु गुप्ता 56 बार अनुराग जिंदल 62 बार पिता पुत्र की जोड़ी को सम्मानित करते हुए मान्य कविंदर गुप्ता जी ने कहा यह मेरे लिए अद्भुत क्षण है
देश विदेश के 50 से ज्यादा रक्त वीरों को 50 से ज्यादा बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित करना रक्त वीरों को प्रोत्साहित करना एवं अन्य व्यक्तियों में रक्तदान की भावना को उदवलित करने का कार्य किया गया है इस अवसर पर गाजियाबाद के सांसद श्रीमान अतुल गर्ग जी ने कहा आईवीएफ ने रक्त वीरों का सम्मान कर पूरे राष्ट्र में यह अनूठी पहल की है
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी ने की आपने बताया कि हमने पिछले दो माह में पूरे देश में आईवीएफ के माध्यम से एक लाख से ज्यादा यूनिट रक्तदान के माध्यम से विभिन्न रक्त बैंकों को प्रदान कराया है इसके लिए समस्त आयोजन एवं रक्तदाता बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर देश-विदेश से 500 के लगभग प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें एक दर्जन राज्यसभा एवं लोकसभा के सांसदों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया
राज्यसभा से नरेश बंसल उत्तराखंड श्री अशोक मित्तल पंजाब श्रीमती धर्मिशला गुप्ता बिहार श्री सुजीत कुमार उड़ीसा श्री रामेश्वर तेली असम लोकसभा से दामोदर अग्रवाल राजस्थान श्री सुधीर गुप्ता मध्य प्रदेश श्री संजय जयसवाल बिहार श्री अतुल गर्ग उत्तर प्रदेश श्री बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ श्री सुदामा प्रसाद बिहार श्रीमन्नालाल रावत उदयपुर इसके अतिरिक्त पूर्व सांसद मान्य राजेंद्र अग्रवाल मेरठ डॉ अनिल अग्रवाल राज्यसभा सदस्य गाजियाबाद ने भी विचार रखें एव आईवीएफ की इस पहल को सराहा
इस अवसर पर आईवीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष लखनऊ विधायक श्रीमान नीरज बोरा आईवीएफ की महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बंसल उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमान रविकांत गर्ग दिल्ली महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल की अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष श्रीमान सुनील गुप्ता ने सभी का स्वागत किया बागपत से पंकज गुप्ता डॉक्टर मयंक गोयल श्रीमती दीपाली गोयल कुमारी आकृति जिंदल बुलंदशहर से श्रीमती मंजू गुप्ता अरुण गुप्ता सहित पूरे देश विदेश से पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे कार्यक्रम की देखरेख विक्रांत गुप्ता एवं उनकी टीम ने की