Breaking News

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * भराड़ी सैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और इस मौके पर ऋषिकेश से जुड़े हुए विभिन्न विषयों को लेकर वार्ता की।

भेंट वार्ता के दौरान डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश के आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण करने, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य एवं जंगल से लगे हुए क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए कारगर उपाय करने को लेकर वार्ता की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत होने वाले आवश्यक कार्यों के शीघ्र समाधान को लेकर आश्वासन दिया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *