Breaking News

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी परमानन्द परमहंस महाराज की पावन पुण्यतिथि धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई

कमल अग्रवाल /ऋतिक कुमार

हरिद्वार / श्री जाह्नवी कुंज हरिपुर  में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी परमानन्द परमहंस महाराज की पावन पुण्यतिथि संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के  साथ मनाई

इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति परम पूज्य श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने कहा गुरु जनों का पावन सानिध्य भक्तों के भाग्य का उदय कर देता है संत महापुरुषों के श्री मुख से निकलने वाले पावन वचन भक्तों के जीवन की काया पलट कर देते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य 1008 श्री महेशानन्द गिरि महाराज ने कहा परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव 1008 श्री स्वामी परमानंद जी महाराज का व्यक्तित्व सूर्य के सामान प्रकाश मान था इस पृथ्वी लोक पर दो तरह की गंगा है एक तो माँ पतित पावनी भागीरथी है जिनमें स्नान करने मात्र से मनुष्य का तन मन पावन हो जाता है और पूरी तरह पाप मुक्त हो जाता है

इस अवसर पर जूना अखाड़े के महामंत्री महेश पुरी महाराज सचिव महाकाल गिरी महाराज साध्वी चिदमानन्द सरस्वती श्री हरिओम सिंह सतीश प्रधान ग्राम बिचोला बुलंदशहर सुनील दत्त एडवोकेट राम हरि शर्मा मुकेश शर्मा हरिओम ठाकुर वीरेंद्र शर्मा सुरेंद्र शर्मा विजेंद्र शर्मा तुलसीराम केवल सहित अनेको भक्तगण तथा भारी संख्या में संत महापुरुष भंडारे में उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *