Breaking News

गंगा मैया की अपार कृपा से अग्रवाल भवन में गूंज रहा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत रस

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : गंगा मैया की अपार कृपा से श्री मोक्षदायिनी पुरी हरिद्वार में भूपतवाला स्थित अग्रवाल भवन में 12 सितंबर से 18 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास श्री स्वामी अखंडानंद सरस्वती जी महाराज, वृंदावन वाले के कृपा पात्र स्वामी श्री श्रवणानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के महत्व का सुंदर वर्णन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर कथा का आनंद ले रहे हैं।

Check Also

गणेश चतुर्थी महोत्सव दिनांक 14 सितंबर,2026 को विश्वनाथ धाम आश्रम हरिद्वार में धूमधाम से शास्त्रीय परंपरा के अनुसार मनाया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड गणेश चतुर्थी महोत्सव दिनांक 14 सितंबर,2026, सोमवार को परम पूज्य स्वामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *