Breaking News

P N B शाखा खड़खड़ी मंडल कार्यालय हरिद्वार के नये परिसर का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

खड़खड़ी उत्तरी हरिद्वार : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा खड़खड़ी एवं मंडल कार्यालय हरिद्वार के नये परिसर का शुभ उद्घाटन गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को विधिवत रूप से किया गया। नये परिसर का उद्घाटन अंचल प्रमुख देहरादून श्री अनुपम ने अपने कर कमलों द्वारा किया।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख हरिद्वार श्री रंजन प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्री अनुपम ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नया परिसर कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण देने के साथ ग्राहकों को भी सुगम एवं बेहतर बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंडल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश ने कहा कि पीएनबी का उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विश्वास और सेवा की परंपरा को और मजबूत करना है। नया परिसर बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

डिप्टी सर्किल हेड श्री अविनाश कुमार ने कहा कि बदलते बैंकिंग परिवेश में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कार्यप्रणाली की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। नया परिसर बैंकिंग सेवाओं में दक्षता बढ़ाने तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीनियर ब्रांच मैनेजर श्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि खड़खड़ी शाखा में आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और सहज बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराना शाखा की प्राथमिकता है। नये परिसर के माध्यम से ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के लिए बैंक टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण किया और बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नये परिसर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Check Also

जन्मशताब्दी वर्ष के वैश्विक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैंकॉक पहुंचे डॉ. पंड्या

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार  : वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *