Breaking News

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार * एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था की समीक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी/ सीओ सदर जितेन्द्र चौधरी सहित नगर क्षेत्र के राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स/ नगर क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष, बीडीएस, जल पुलिस, घुड़सवार आदि शाखाओं के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा मातहतों संग निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की-

1-कुंभ के दौरान प्रस्तावित अस्थाई थानों का चिन्हिकरण।

2- उक्त थानों हेतु चयनित स्थान व क्षेत्र।

3- कुंभ के दौरान जनपद में फोर्स की उपलब्धता।

4- कुंभ के दौरान जवानों के रहने एवं खाने की व्यवस्था।

5- कुंभ मेला आयोजन के लिए उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यक संसाधनों का विवरण

6- शाही स्नान पर्वों में आवागमन के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग एवं नए मार्गों का चयन

7- जल पुलिस हेतु आवश्यक संसाधन एवं संचालन क्षेत्र

8- हर की पैड़ी से 20 किलोमीटर रेडीयस पर स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग के चयन

9- हिलबाईपास को सुव्यवस्थित कर कुंभ के दौरान उसके उपयोग हेतु संबंधित से पत्राचार।

Check Also

श्री एम. श्रीधर बीoएचoईoएलo के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *