Breaking News

बीएचईएल को छत्तीसगढ़ के कोरबा पश्चिम में 2×660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार* भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (एचटीपीएस), कोरबा पश्चिम में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) आधार पर 2×660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) से, घरेलू प्रतिस्पर्धी बोली के तहत, एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया है।

बीएचईएल के कार्य क्षेत्र में सुपरक्रिटिकल बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर जैसे प्रमुख उपकरणों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ थर्मल पावर स्टेशन का संपूर्ण निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग शामिल है। कंपनी के कार्यक्षेत्र में SOx उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए बीएचईएल-निर्मित अत्याधुनिक फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) उपकरणों की आपूर्ति भी शामिल है।

भारत के अग्रणी विद्युत उपकरण निर्माता के रूप में, देश भर में 1,72,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के साथ, बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के विजन को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Check Also

I I T रुड़की ने अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग सुदृढ़ करने हेतु यूएसएसी देहरादून के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने उत्तराखंड अंतरिक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *