Breaking News

नवरात्रों में मां चण्डी देवी के दर्शन से दूर होते हैं कष्ट -महंत रोहित गिरी

हरिद्वार, 30 मार्च (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) /कमल अग्रवाल * मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी भक्तों को अभय प्रदान कर उनका कल्याण करती हैं। नवरात्रों में जो भक्त नियमित रूप से मां चंडी के दर्शन करते हैं। उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां चंडी देवी मंदिर में दर्शनों के लिए आए भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी को गुलाब के पुष्प अति प्रिय हैं। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए नवरात्रों में प्रतिदिन उन्हें गुलाब के पुष्प अर्पित करें और विधि विधान से आराधना करें। मां चंडी की आराधना से भय दूर होता है। साहस का उदय होता है। जिससे भक्त जीवन में आने वाले प्रत्येक चुनौती का साहस पूर्वक सामना कर सफलता प्राप्त करता है। महंत रोहित गिरी ने कहा कि नवरात्र आराधना की सार्थकता तभी है जब हम देवी स्वरूपा कन्याओं का संरक्षण करें।

बालिकाओं को भी बालकों के समान ही शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। इसलिए सभी को नवरात्र आराधना के साथ बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य पंकज रतूड़ी, विशाल कश्यप, ओमप्रकाश शास्त्री, सुनील कश्यप, संजय कश्यप, पंडित देशवाल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *