Breaking News

लग्जरी कार से नशा तस्करी करते नशा तस्कर दबोचा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

कोतवाली ज्वालापुर * वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक-01/04/2025 को जटवाड़ा पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से चरस तस्करी करते हुए अभियुक्त एहसान को 20.33 ग्राम चरस, ०२ मोबाइल फोन व ₹200 नगदी के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 138/2025 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम गिरफ्तार अभियुक्त*-एहसान पुत्र जमशेद निवासी रणसुरा थाना लक्सर जिला हरिद्वार।

*बरामदगी*

१- 20.33 ग्राम चरस

२- तस्करी में प्रयुक्त कार

३- 02 मोबाइल फोन

४- ₹200 नगदी

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी चौकी बाजार देवेंद्र तोमर

2-का0 09 रोहित बड़ोदिया

3-का0 1394 कर्म सिंह

4-का0 1360 नरेंद्र राणा

5-का0 514 मनोज डोभाल

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *