Breaking News

एम्स निदेशक प्रो0 मीनू सिंह और डीन एकडेमिक प्रो0 जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से सीएमई का किया शुभारम्भ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश * सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया में दक्षता हासिल करने, इसकी सटीकता, पूर्वानुमान और रोगी सुरक्षा के बारे में अनुभव साझा करने हेतु एम्स ऋषिकेश में सीएमई का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से लाईव आॅपरेशनल कार्यशाला भी आयोजित की गयी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग, न्यूरैक्सियल एनेस्थीसिया डेवलपमेंट सोसाइटी (एनएडीएस), टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (यूके चैप्टर) और आईएसए ऋषिकेश सिटी ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया (एस.एस.ए.) पर दो दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन हुआ।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह और डीन एकडेमिक प्रो0 जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से सीएमई का शुभारम्भ करते हुए न्यूरैक्सियल एनेस्थीसिया के सेगमेंटल स्पाइनल एनेस्थीसिया में विकास पर चर्चा की और कहा कि इस आयोजन से एनेस्थेसियोलाॅजिस्टों के लिए मेडिकल के क्षेत्र में विकसित हो रही नयी तकनीकों और अनुभवों को साझा करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। पहले दिन संकाय सदस्यों द्वारा उक्त विषय पर विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यावहारिक कार्यशालाएँ आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन लाइव ऑपरेशनल कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यक्रम की आयोजन सचिव डाॅ0 रूमा ठाकुरिया ने बताया कि इस दौरान लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी, रेडिकल सिस्टेक्टोमी और इलियल कंड्यूट, मॉडिफाइड रेडिकल मास्टेक्टॉमी, फ्रैक्चर थोरैकोलम्बर स्पाइन फिक्सेशन, इंटरट्रोकैनटेरिक फ्रैक्चर फेमर फिक्सेशन और लेप्रोस्कोपिक पीडियाट्रिक ऑर्किडोपेक्सी में उपयोग की जाने वाली आधुनिक मेडिकल तकनीकों का लाइव ऑपरेटिव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को आयोजन अध्यक्ष प्रोफेसर संजय अग्रवाल और डॉ. रूमा ठाकुरिया ने भी संबोधित किया।

इस दौरान सह-आयोजन सचिव डॉ भावना गुप्ता, डॉ निकिता चैधरी, प्रो0 अजीत कुमार, प्रो0 वाई.एस. पयाल, प्रो0 अंकित अग्रवाल, प्रो0 गौरव जैन के अलावा डॉ अजय कुमार, डॉ प्रियंका गुप्ता, डॉ दीपक सिंगला, डॉ प्रवीण तलवार, डॉ मृदुल धर, डॉ नरेश पालीवाल, डॉ राजेश शाह, डॉ ऋचा चंद्रा, डॉ तरुण वाघेला, डॉ अरशद अयूब और डॉ गीतांजलि सिंघल आदि कई मौजूद रहे।

Check Also

मां गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *