Breaking News

ऐडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने नव नियुक्त राज्य मंत्री उत्तराखण्ड ओम प्रकाश जमदग्नि को हार्दिक शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार * विगत 23 वर्षो से मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्यरत संस्था *ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन भारत के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव ऐडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में नव नियुक्त राज्य मंत्री उत्तराखण्ड माननीय ओम प्रकाश जमदग्नि को बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि मुझे मिले दायित्व इको टूरिज्म का बखूबी निर्वहन किया जाएगा तथा पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा देश विदेश से लोग आए ऐसा भव्य एवम सुंदर उत्तराखंड के दर्शन करने पर आकर्षित हो।

उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि गावो में होम स्टे और गेस्ट हाउस बनाए जाए ताकि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रुके। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति का भलीभाती ज्ञान है और वह हमेशा पर्यटन की प्रतिष्ठा बढ़ाने और उत्तराखंड का वातावरण बनाने का प्रयास करते रहेंगे।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड को नए राज्य मंत्री मिलने पर यह अपेक्षा है कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा से अलग प्रदेश के पर्यटन को 12 माह तक विकसित करने का कार्य करेंगे जिससे कि राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त हो और राज्य का विकास हो।

इस अवसर पर संस्था के उत्तराखंड प्रदेश संगठन मंत्री हिमांशु सैनी तथा जिला अध्यक्ष सुधांशु जोशी तथा रैंकर्स न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर रजत तथा सीनियर कैमरा परसन सुदेश सिंह रावत तथा संस्था के प्रदेश के समन्वयक अखिलेश कुमार शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एवम हिमांशु सरीन ऐडवोकेट ने मोजूद होकर स्वागत और अभिनंदन किया।

Check Also

पोलैंड के जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी व देंसविवि का साझा शोध 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *