Breaking News

मंदिर समिति स्वयंसेवक केशव थापा के असामयिक निधन पर शोक जताया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून/ जोशीमठ : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में दो दसकों से सफाई स्वच्छता तथा चौकीदारी कार्य कर रहे केशव थापा ( 56) का बीते बुधवार को जोशीमठ में ह्दयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया था विष्णु प्रयाग घाट पर केशव का अंतिम संस्कार हुआ।

उनके निधन पर कर्मचारियों अधिकारियों तथा बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने शोक संवेदना जतायी तथा
भगवान बदरीविशाल एवं श्री केदारनाथ भगवान से उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, सचिव भूपेन्द्र रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, फोटोग्राफर विश्वनाथ प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,संघ उपाध्यक्ष पारेश्वर त्रिवेदी,संगठन मंत्री संदीप कपरवाण प्रचार मंत्री अतुल डिमरी,कुलदीप नेगी,रामप्रसाद थपलियाल आदि ने केशव थापा के निधन पर शोक जताया है।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *