Breaking News

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जोशीमठ/ श्री बदरीनाथ धाम * श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्रा तैयारियां तेजी से चल रही है।

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों के आंकलन हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत 27 मार्च को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के निर्देश से आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा दल में 15 मंदिर कर्मचारी अधिकारी स्वयंसेवक एवं 15 मजदूर है।

अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। श्री केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल पश्चात बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों,दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास ,सौंदर्यीकरण कार्य ,विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा।श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है यद्यपि अभी भी कहीं – कहीं तथा नजदीकी पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे है प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है वहीं बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ हेतु भी प्रस्थान करेगा।

मंदिर समिति के अग्रिम दल‌ में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित,वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल‌, चालक कन्हैया लाल,प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित मंदिर समिति के स्वयंसेवक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है।

Check Also

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देशन में चला महा सफाई अभियान, आईटीसी सुनहरा कल संस्था के स्वयंसेवकों एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *