गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालयए हरिद्वार के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं एफआरआई में संपन्न
www.shrimannews.in
April 13, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
देहरादून * गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटीए हरिद्वार के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के 44 विद्यार्थियों ने एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान ;एफआरआईद्ध का दौरा किया।
इस भ्रमण में विभाग के प्रख्यात संकाय सदस्य डॉण् संदीप कुमार एवं डॉण् विनीत विश्नोई भी सम्मिलित रहेए जिनकी उपस्थिति ने छात्रों को विषय संबंधी गहन ज्ञान प्राप्त करने का अवसर दिया। विभाग के सहायक प्रयोगशाला प्रभारी तरुण ने भी इस शैक्षणिक यात्रा में सहयोग प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में विज्ञान की विविध शाखाओं से संबंधित मॉड्यूलों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन कियाए वहीं एफआरआई में उन्हें वनस्पति विज्ञानए पर्यावरण संरक्षणए वानिकी अनुसंधान एवं जैव विविधता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को प्रयोगात्मक एवं वास्तविक अनुभव प्रदान करना थाए जिससे वे अपनी अकादमिक समझ को व्यवहारिक धरातल पर सुदृढ़ कर सकें। छात्रों ने इस यात्रा को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।