Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के जिला एवं मंडल स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के जिला एवं मंडल स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से पार्टी की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने एवं मजबूत रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं, जो समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जितेंद्र भारती (जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा), सुशील कुमार (जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा), परमजीत (सोशल मीडिया प्रभारी), आरती (जिला सोशल संयोजक), सुभाष कुमार (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रोहित कुमार (मंडल अध्यक्ष, श्यामपुर), राकेश कुमार (मंडल अध्यक्ष, ऋषिकेश), भारत सिंह, कुणाल, शिवम, अंकुर गुजराल सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

हिस्ट्रीशीटर को शराब के धंधे में संलिप्त, लिया हिरासत में

 कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड कोतवाली नगर हरिद्वार / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *