Breaking News

श्री हरि मित्र मंडल, पोरबंदर की ओर से विशेष ‘चलो हरिद्वार’ धार्मिक यात्रा का होगा आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार की आध्यात्मिक भूमि और मां गंगा के पावन सानिध्य का लाभ श्रद्धालुओं को दिलाने के उद्देश्य से श्री हरि मित्र मंडल, पोरबंदर की ओर से विशेष ‘चलो हरिद्वार’ धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिवाली अवकाश के दौरान प्रस्तावित यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था, भक्ति और आनंद का विशेष अवसर लेकर आएगी। यात्रा में गुजरात के सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं व्यास आसन पर विराजमान पूज्य गुरूजी श्री रमेशभाई राज्यगुरु के सानिध्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार यात्रा का प्रारंभ 14 नवंबर 2026 से होगा और आने-जाने सहित यात्रा की अवधि लगभग 11 दिन निर्धारित की गई है। यात्रा की सबसे खास बात यह है कि श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था रेलवे के माध्यम से की जाएगी। यात्रा में भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था सहित टिकट मात्र 6500 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने इसे श्रद्धालुओं के लिए किफायती धार्मिक यात्रा बताया है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हरिद्वार की पवित्र धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। हर की पैड़ी, मां गंगा के पावन तट तथा धर्मनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगा। गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और संत-महात्माओं के सानिध्य से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।

आयोजन से जुड़ी जानकारी के अनुसार श्री हरि मित्र मंडल, पोरबंदर द्वारा इस प्रकार की धार्मिक यात्राओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। मंडल की ओर से गुजरात में कम खर्च में धार्मिक यात्रा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है तथा वर्ष में कई बार ऐसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है।

यात्रा में एसी रूम, एसी टिकट और स्पेशल रूम जैसी सुविधाएं अलग से निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि रेलवे यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था यात्रियों को स्वयं करनी होगी, जबकि यात्रा की टिकट सुविधा समूह के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस कारण यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पहले से आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है।

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा केवल भ्रमण का माध्यम नहीं, बल्कि भक्ति, साधना, सत्संग और आध्यात्मिक आनंद का अवसर है। हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा के सानिध्य में श्रद्धालु धार्मिक वातावरण का लाभ उठा सकेंगे और अपने जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर सकेंगे।

यात्रा के संबंध में अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए श्री हरि मित्र मंडल, पोरबंदर की ओर से संपर्क नंबर 9687387199 जारी किया गया है। मंडल ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों से समय रहते संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि ‘चलो हरिद्वार’ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आनंद का अनूठा संगम साबित होगी।

Check Also

खुशखबरी खुशखबरी : RAMAN & KIMCHI by Coffee tales का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : रानीपुर मोड़ स्थित रमन एंड किमचि कैफे का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *