Breaking News

बीoएचoईoएलo ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने आपूर्ति किए जाने वाले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु एक 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट) किया है।

सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद), बीएचईएल, श्री एस एम रामनाथन, निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), बीएचईएल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, बीएचईएल की ओर से सुश्री श्यामला वेंकटरमन, कार्यपालक निदेशक (सीटीएम/सीएसएम/सीसी), और टीआरएसएल की ओर से श्री अनिल कुमार अग्रवाल, उप प्रबंध निदेशक, ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारत के रेल अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, बीएचईएल-टीआरएसएल संघ ने इससे पूर्व में भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट की आपूर्ति तथा उनके 35 वर्षों के व्यापक रखरखाव का ऑर्डर प्राप्त किया था।

भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक के रूप में, बीएचईएल को पावर, परिवहन, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में दशकों का अनुभव प्राप्त है।

जेवीसी आपूर्ति किए गए ट्रेनसेटों की दीर्घकालिक लाइफसाइकल केयर के लिए दोनों प्रमोटर कंपनियों की संयुक्त तकनीकी क्षमता का उपयोग करेगी। इससे ट्रेनसेटों के संपूर्ण 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उनकी परिचालन तत्परता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी बच्चों के लिए ‘मामा’ और मैं ‘बुआ’ के रूप में सदैव हैँ उनके साथ खड़े-रेखा आर्या

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *