Breaking News

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दोनों मेधावियों के आवास पहुंचकर दी बधाई

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश  * क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की मंशिका गुप्ता और 12वीं की प्राची चौहान को तीर्थनगरी में सिटी टॉप आने पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ अग्रवाल ने दोनों मेधावियों के आवास पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने 10वीं कक्षा की मंशिका गुप्ता के 98.6 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा की प्राची चौहान को 98 प्रतिशत अंक लाने पर परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही छात्रों ने तीर्थ नगरी का नाम रोशन किया है, हर बच्चे को मंशिका और प्राची से प्रेरित होकर शिक्षा के प्रति सीख लेनी चाहिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि दोनों छात्राएं हमारे तीर्थ नगरी का गौरव है जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने को कहा।

इस मौके पर मेधावी मंशिका गुप्ता की माता शिखा देवी, पिता मनीष गुप्ता, मेधावी प्राची की माता सुलोचना देवी, पिता सोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *