Breaking News

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन रविवार को ऋषिकुल मैदान में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के पहले दिन देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में उनके अनुयायी पहुंचे।

शाम को सतपाल महाराज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अनुयायियों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के लिए ऋषिकुल मैदान को सजाया गया है। सतपाल महाराज के पहुंचते ही अनुयायियों में उत्साह नजर आया। उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विदेशी अनुयायियों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे लाखों अनुयायियों को वह आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार मां गंगा का द्वार है। मां गंगा निर्मलता और पवित्रता का संदेश देती हैं। गंगा के संदेश से सीख लेते हुए जात पात और भेदभाव से ऊपर उठकर देश और समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत भूमि को शस् – श्यामला बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। देश और विश्व कल्याण की भावना को लेकर उनके लाखों अनुयायी हरिद्वार पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में हरिद्वार का विशेष महत्व है। इसी कारण जन्मोत्सव का कार्यक्रम हरिद्वार में आयोजित किया गया। सभी की कामना है कि देश निरंतर आगे बढ़े और विश्व गुरु बने।

कार्यक्रम में सतपाल महाराज की धर्मपत्नी अमृता रावत, उनके बेटे विभु जी महाराज, सुयश महाराज, पुत्रवधू आराध्या रावत, मोहिना कुमारी, रीवा राजघराने से पुष्पराज भूदेव, रागिनी सिंह, विधायक दिव्यराज सिंह, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप और पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ज्याल समेत लाखों अनुयायी उपस्थित रहे।

Check Also

परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ‘श्री रामकिंकर भारत भूषण सम्मान’ से सम्मानित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड ऋषिकेश : परमार्थ पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज को उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *