Breaking News

कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर सोलानीपुरम की आंतरिक सड़कों का किया लोकार्पण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

रुड़की ; क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जन-सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति प्रतिबद्ध उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने आज सोलानीपुरम स्थित गोकुलधाम कॉलोनी एवं अरोड़ा कॉलोनी में नवनिर्मित आंतरिक सड़कों का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।

सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने और लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री जी का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की विधानसभा के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले को मजबूत बुनियादी ढाँचे एवं आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संतुलित विकास, जल निकासी की सुचारु व्यवस्था और सुदृढ़ सड़क नेटवर्क जन-जन तक पहुँचाना सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों की यह गति भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम में पार्षद देवकी जोशी, नामित पार्षद चांदनी मांगलिक, पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी, राम सिंह यादव, उमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं: डॉ धन सिंह रावत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून : प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *