SUPER Vision प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ, आधुनिक डिजाइन और तकनीक से युक्त चश्मों की मिलेगी सुविधा
www.shrimannews.in
September 21, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार : मातृछाया हॉस्पिटल के पास सुपर विजन नामक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ optometrist डॉ. आशीष नेगी के द्वारा किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
डॉ. आशीष नेगी ने बताया कि सुपर विजन में ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए चश्मों के साथ-साथ विभिन्न डिजाइन, फ्रेम और लेंस की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध कराई जाएगी। बदलते आधुनिक दौर में आंखों की सुरक्षा और बेहतर दृष्टि के लिए सही चश्मे का चयन बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतिष्ठान में ग्राहकों की आवश्यकता और चेहरे की बनावट के अनुरूप चश्मे के फ्रेम एवं लेंस के चयन में उचित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य स्क्रीन का उपयोग बढ़ने के कारण आंखों की देखभाल और दृष्टि सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण लेंस एवं उपयुक्त फ्रेम का चश्मा दृष्टि को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सुपर विजन में ग्राहकों को आकर्षक एवं नवीनतम डिजाइन के चश्मों के साथ आधुनिक ऑप्टिकल तकनीक का लाभ देने का प्रयास किया गया है। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने डॉ. आशीष नेगी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केतकी, डॉ. आशीष नेगी की धर्मपत्नी, अभिषेक सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।