Breaking News

आदेश जारी करते हुए एसoएसoपीo नवनीत सिंह ने चुनाव सेल का किया गठन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बीती शाम चुनाव सेल का गठन कर इंस्पेक्टर योगेश दत्त के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम को अन्तिम रूप देते हुए आदेश जारी किया। टीम में 01 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 02 हेड कांस्टेबल व 08 कांस्टेबल्स को नियुक्ति दी गई है।

तत्काल रूप से प्रभावी आदेश के तहत चुनाव सेल आगामी चुनाव की व्यवस्थाओं, फोर्स की मांग, आवंटित फोर्स का वितरण सहित चुनाव संबंधी अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न किया जा सके।

Check Also

हम वेदों को जीने वाले हैं, हम रामत्व, कृष्णत्व व शिवत्व को जीते हैं : परम श्रद्धेय स्वामी रामदेव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *