Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने (भाजयुमो) रायवाला मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर किया सम्मानित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर स्थित राणा फार्म हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायवाला मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और कार्यक्षमता से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजयुमो की नवगठित कार्यकारिणी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर ध्रुव लामा, वैभव अरोड़ा एवं अमित गिरी (उपाध्यक्ष), आदित्य सती एवं अंकित जोशी (महामंत्री), यक्ष नवानी एवं आर्यन रावत (मंत्री), संजू बिष्ट (आईटी संयोजक), सिद्धार्थ सती, स्वरित पांडे एवं शिवम (कार्यसमिति सदस्य) को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, युवा मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक अमन कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष अमनदीप नेगी, जिला मंत्री पंकज थपलियाल एवं अभिषेक रावत, श्यामपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, रायवाला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम सिंह तथा ऋषिकेश युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने और युवाओं के बीच जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *