Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश निवासी प्रतिभाशाली कलाकार पूजा राजपूत को गुलदस्ता भेंट किया तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश निवासी प्रतिभाशाली कलाकार पूजा राजपूत को उनके आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट किया तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर पूजा राजपूत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूजा राजपूत ने अपनी कला साधना, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। ललित कला अकादमी की 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उनकी कलाकृति ‘प्रकृति शोषण’ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना ऋषिकेश सहित पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना उनकी प्रतिभा और कलात्मक साधना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पूजा राजपूत की पुरस्कृत कलाकृति ‘प्रकृति शोषण’ प्रकृति के प्रति मानवीय व्यवहार तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर विषयों को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित करती है। उनकी यह उपलब्धि कला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रेरक उदाहरण है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूजा राजपूत ने अपनी उपलब्धि से ऋषिकेश और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व भी वह विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। पूजा राजपूत पूर्व में स्वर्गाश्रम-जोंक की ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं और उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, विधानसभा विस्तारक रितु मित्रा, भाजयुमो जिला मंत्री कौशल बिजलवान, मनोज राजपूत, शिवम राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

मुनिकीरेती में निकली शाकाहारी रैली, मांसाहार छोड़ने का दिया संदेश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड मुनिकीरेती : ध्यान योग महाकुंभ में शामिल प्रतिभागियों एवं स्वामी नारायण आश्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *