Breaking News

दीपावली पर दीपों से जगमगाया शांतिकुंज और देसंविवि परिसर

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार  : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में दीपावली का पर्व श्रद्धा, उल्लास और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शांतिकुंज की बहिनों ने पूरे परिसर को आकर्षक रंगोलियों और दीपों से सजाया।

मुख्य कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने वैदिक विधि-विधान से बहीखाता पूजन किया। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं लेखा विभाग प्रभारी श्री हरीश ठक्कर ने भी बहीखातों का पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज के संस्कार प्रकोष्ठ के आचार्यों ने किया।

इस अवसर पर अपने संदेश श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि दीपावली प्रकाश और पवित्रता का पर्व है। यह हमें अपने घर, कार्यस्थल के साथ अंतःकरण को भी स्वच्छ और पवित्र बनाने की प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विचारों, आचरण और जीवनशैली में शुद्धता आवश्यक है। श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि दीपक प्रकाश का माध्यम के साथ ही स्नेह और आत्मप्रकाश का प्रतीक है। हमें अपनी प्रतिभा और संसाधनों का एक अंश दूसरों के जीवन से अंधकार दूर करने में लगाना चाहिए।

 शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार ने दीपावली को पारंपरिक उत्सव के साथ सेवा, संस्कार और आत्मविकास के संदेश के रूप में मनाया। इस अवसर पर ट्रस्टी श्री हरीशभाई ठक्कर, श्रीमती शैफाली पण्ड्या, श्री योगेन्द्र गिरि सहित देश-विदेश से आए हजारों साधक उपस्थित रहे।

श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन चेतना दिवस के रूप में मनाया : अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन (रूप चतुर्दशी) को शांतिकुंज में चेतना दिवस के रूप में सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर ग्यारह दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल एवं मां गायत्री का पूजन-अर्चन किया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और साधकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, महिला मण्डल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या सहित देश-विदेश के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Check Also

शांतिकुंज और देसंविवि में मनाई गई धन्वंतरि जयंती

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय में धन्वंतरि जयंती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *