चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिo परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया ज्ञापन
www.shrimannews.in
November 5, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
जनपद हरिद्वार : चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि- पूर्व में की गई राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए सम्मानजनक रूप से ₹ बीस हजार प्रति माह पेंशन की मांग की
उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में राज्य के अंदर की सीमा के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी निशुल्क यात्रा व बुजुर्ग / वयोवृद्ध हो चुके राज्य आंदोलनकारी को एक सहायक को निशुल्क यात्रा की अनुमति दिए जाने की भी मांग की, व राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले 10% क्षैतिज आरक्षण के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर कर शीघ्र ही समुचित लाभ दिलवाएं जाने को कहा व प्रदेश के सभी तहसील / जिला कार्यालय परिसर में उनकी सीमा से चिन्हित हुए राज्य आंदोलनकारियों की एक सूची उनके चिन्हीकरण क्रमांक के वरिष्ठता क्रम में लगाए जाने व उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य मार्गो /चौराहों सरकारी भवनों के नामांकरण उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों के व राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहने वाले दिवंगत नेताओं के नाम पर रखे जाएं, तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की स्मृति में हरिद्वार में गंगा घाटों का निर्माण कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्री सूर्यकांत भट्ट शहर अध्यक्ष श्री विनोद डंडरियाल, जिला महामंत्री श्री रोहित प्रताप सिंह, श्रीमती साधना नवानी, बसंती पटवाल, श्रीमती कमला पांडे, श्रीमती बिमला नैनवाल, आनंदी नेगी कमला ढोंडियाल, राजेश गुप्ता, आनंद सिंह नेगी, भीमसेन रावत व सावक मंच के संयोजक श्री चंद्र मोहन कौशिक, शरद कुमार आदि मौजूद थे।