Breaking News

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार : आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के दृष्टिगत नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार द्वारा आज रोड़ी बेलवाला, पंतदीप सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही आगामी कुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कॉम्पेक्टर एवं अन्य सफाई वाहनों के आवागमन और संचालन की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दिन के साथ-साथ रात्रि में भी कार्य कराया जाए, लेकिन निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा होना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार आगमन को देखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करना आवश्यक है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ सफाई वाहनों के सुचारु आवागमन एवं कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित हरिद्वार उपलब्ध कराया जा सके।

Check Also

कुंभ-2027: आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने चार निर्माणाधीन स्थायी पुलों की गुणवत्ता का किया तकनीकी परीक्षण

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *