Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी एवं नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला के साथ की बैठक

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी एवं नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला के साथ बैठक कर गुमानीवाला स्थित लाल पानी बीट में निर्मित कूड़ाघर को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को कहा।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ाघर को लेकर क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं और उनकी आपत्तियों का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पहलुओं पर विचार करते हुए उचित एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जाए साथ ही वन विभाग से लगी भूमि पर सड़क निर्माण किया जाए।

बैठक में नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने अवगत कराया कि कूड़ाघर से निकलने वाली दुर्गंध को आबादी क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए ऊंची दीवार, सुगंधित पौधे एवं चिमनी लगाने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है। विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं, स्वास्थ्य एवं भावनाओं का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किए जाने वाले कार्यों की प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

Check Also

स्थाई प्रकृति के कराए जाएं कुंभ निर्माण कार्य : डा.विशाल गर्ग

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गंगा बंदी का समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *