Breaking News

स्थाई प्रकृति के कराए जाएं कुंभ निर्माण कार्य : डा.विशाल गर्ग

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गंगा बंदी का समय दीपावली के बाद करने की मांग की है। सुभाष घाट पर आयोजित प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने गंगा बंदी के समय में बदलाव और कुंभ निर्माण कार्यों में व्यापारियों व अधिकारियों के समन्वय को लेकर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दीपावली के दौरान व्यापार प्रगति पर होता है, लेकिन इसी दौरान गंगा बंदी की जाती है। गंगा बंदी का समय दीपावली पर्व के बाद होना चाहिए। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े और इस दौरान व्यापार भी चलता रहे।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि स्थानीय जनता और व्यापारियों के हितों के ध्यान में रखकर कुंभ निर्माण कार्य कराए जाएं और निर्माण स्थाई प्रकृति वाले होने चाहिए। जिससे स्थानीय जनता और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लंबे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कुंभ मेला प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य और अधिकारियों द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग करने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारियों और व्यापारियों के समन्वय से ही धर्मनगरी का विकास संभव है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप और प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि कुंभ के दिव्य भव्य आयोजन के लिए विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। देश-दुनिया से श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आपसी तालमेल से ही बड़े आयोजन सफल होते हैं। व्यापारियों को संगठित होकर अपनी बात रखनी चाहिए। तहसील अध्यक्ष अधीर कौशिक और शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि कुंभ के दौरान भीड़भाड़ होती है, ऐसे में व्यापारियों को धैर्य रखना चाहिए और श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

बैठक में शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, कनखल महामंत्री हिमांशु राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, संरक्षक तेज प्रकाश साहू, निशा गुप्ता, बबीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान- रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून : मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा पात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *