Breaking News

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की असेना/डोबरा ग्राम सभा से आए जनप्रतिनिधियों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की असेना/डोबरा ग्राम सभा से आए जनप्रतिनिधियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सभा में विधायक निधि एवं अन्य मदों से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सभा में सड़क निर्माण एवं पेयजल लाइन बिछाने से संबंधित आवश्यकताओं से डॉ. अग्रवाल को अवगत कराते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आग्रह किया।

डॉ. अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सड़क एवं पेयजल से संबंधित मांगों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर असेना ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट, पंचायत सदस्य मनीषा देवी, प्रभा देवी, हेमा देवी, अमित, विनोद राणा, विजयपाल एवं तुलसीराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

आर्य समाजियों के साथ विवि के स्टाफ ने कुलपति के बाद एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार :  गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सत्यदेव निगमालंकार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *