हरिद्वार में पहली बार खुला ‘Waffle Castle’, पैनकेक और शेक्स के साथ कॉफी का मिलेगा अनोखा स्वाद
www.shrimannews.in
November 14, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार के खानपान के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। शहर में पहली बार ‘Waffle Castle’ के नाम से एक नए और आकर्षक फूड आउटलेट की ग्रैंड ओपनिंग हुई है।
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित मधुबन होटल के सामने खुले इस प्रतिष्ठान में ग्राहकों को अलग-अलग वैरायटी के स्वादिष्ट पैनकेक, शेक्स और कॉफी का आनंद मिलेगा।
Waffle Castle की खासियत यहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के पैनकेक और अलग-अलग फ्लेवर के शेक्स हैं। इसके साथ ही कॉफी के शौकीनों के लिए भी विशेष विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। नए और अलग स्वाद की तलाश करने वाले युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए यह प्रतिष्ठान खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।
प्रतिष्ठान से जुड़ी गरिमा, सचिन, अनिल उपाध्याय, रेखा उपाध्याय एवं जागृति ने बताया कि उनका उद्देश्य हरिद्वारवासियों को कुछ नया और अलग स्वाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने शहरवासियों से प्रतिष्ठान में पहुंचकर विभिन्न वैरायटी के पैनकेक, शेक्स और कॉफी का स्वाद लेने की अपील की।
ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए 23 नवंबर तक विशेष ऑफर भी रखा गया है। ऐसे में स्वाद के शौकीनों के लिए Waffle Castle एक नया आकर्षण बनकर सामने आया है।