Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार में जगतगुरु शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार, ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार में जगतगुरु शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर उनका सानिध्य पाया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने संतों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचनों को समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भाव का संचार करता है।

डॉ. अग्रवाल ने जगतगुरु शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

Check Also

बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड रुड़की, 14 नवंबर : बाल दिवस के अवसर पर कोर विश्वविद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *