Breaking News

रुड़की के समग्र विकास के लिए सौरभ सैनी ने प्रस्तुत किया ‘विकसित रुड़की 2030’ विजन,सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मांगे सुझाव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

रुड़की।नगर के भविष्य और समग्र विकास को लेकर राज्यसभा सांसद डा०कल्पना सैनी के सुपुत्र सौरभ सैनी ने गांधी महिला शिल्प विद्यालय,रुड़की में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से ‘विकसित रुड़की 2030–स्मार्ट इको-नॉलेज सिटी’ का प्रस्तावित विज़न मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया।इस पहल का उद्देश्य रुड़की के विकास को लेकर एक व्यापक विचार और संवाद का मंच तैयार करना है,जिसमें आम नागरिकों से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,व्यापारिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सौरभ सैनी ने कहा कि रुड़की की अपनी ऐतिहासिक,शैक्षणिक और तकनीकी पहचान है।आईआईटी रुड़की, सीबीआरआई,एनआईएच और बीईजी जैसी संस्थाएं इस नगर की विशिष्ट पहचान हैं,इसके बावजूद नगर के सामने यातायात,आधारभूत सुविधाओं,रोजगार,स्वास्थ्य,पर्यटन और नियोजित विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं। इन सभी विषयों को एक साझा विकास दृष्टिकोण के साथ देखने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि आज मीडिया के माध्यम से मैंने रुड़की की जनता के सामने एक विकास विज़न रखने का प्रयास किया है।यह किसी एक व्यक्ति या संस्था का एजेंडा नहीं है,बल्कि रुड़की के भविष्य को लेकर एक प्रस्तावित रूपरेखा है।मेरा उद्देश्य है कि नगर के प्रत्येक नागरिक और सभी जनप्रतिनिधियों तक ये सुझाव पहुंचें, इन पर चर्चा हो और जो प्रस्ताव उपयोगी हों, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है विकसित रुड़की-2030

प्रस्तावित विजन में रुड़की के विकास के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है,जिसमें आधुनिक परिवहन एवं कनेक्टिविटी,इलेक्ट्रिक बस सेवा,साइकिल ट्रैक,स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर परिवहन सुविधाएं,तकनीक,उद्योग एवं रोजगार,इनोवेशन हब,कौशल विकास अकादमी,एमएसएमइ पार्क और युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर,विरासत एवं पर्यटन विकास,सोलानी एक्वाडक्ट हेरिटेज पार्क,अपर गंगा नहर वॉटरफ्रंट और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों का विकास,स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाएं,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं,प्रस्तावित यतीन सौ बेड का जिला अस्पताल,ट्रॉमा सेंटर और मोहल्ला क्लीनिक,शिक्षा, खेल एवं महिला सशक्तिकरण,मॉडल स्कूल,खेल सुविधाएं और महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं बेहतर सार्वजनिक स्थान,ग्रामीण एवं शहरी विकास,गांवों की कनेक्टिविटी,किफायती आवास,पेयजल,कृषि एवं डेयरी आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।एक हजार नौ हो करोड़ के प्रस्तावित निवेश और पन्द्रह हजार से अधिक रोजगार का लक्ष्य,विजन दस्तावेज में पांच वर्षों के लिए लगभग एक हजार नौ सो करोड़ के प्रस्तावित निवेश और पन्द्रह हजार से अधिक रोजगार अवसरों का लक्ष्य रखा गया है,इसके अतिरिक्त पांच हजार किफायती आवास,चालीस इलेक्ट्रिक बसें, पन्द्रह किलोमीटर साइकिल ट्रैक और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं।सौरभ सैनी ने स्पष्ट किया कि ये सभी आंकड़े प्रस्तावित विकास योजना के लक्ष्य हैं।इन परियोजनाओं को वास्तविकता में बदलने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर),संबंधित विभागों की स्वीकृति,वित्तीय संसाधन और प्रशासनिक समन्वय आवश्यक होगा।सौरभ सैनी ने रुड़की के सभी जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,व्यापारियों, युवाओं,शिक्षाविदों और आम नागरिकों से इस विजन पर अपने सुझाव साझा करने की अपील की।उन्होंने कहा कि रुड़की का विकास किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है,इसके लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। इस विजन का उद्देश्य किसी के प्रयासों का विकल्प बनना नहीं,बल्कि पहले से चल रहे प्रयासों को एक व्यापक विकास दृष्टिकोण से जोड़ना और नए सुझावों के लिए संवाद शुरू करना है।प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ नगर केभविष्य,रोजगार,यातायात,पर्यटन और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।उपस्थित पत्रकारों के सवालों और सुझावों को भी सुना गया।अंत में सौरभ सैनी ने प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुड़की के बेहतर भविष्य के लिए यह संवाद आगे भी जारी रहना चाहिए।

Check Also

SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरों पर हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ Action

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड कोतवाली बहादराबा : हरिद्वार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *