Breaking News

ऋ जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाभा हाउस में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रीना शर्मा ने ऋषिकेश में डॉ. अग्रवाल के प्रयासों से हुए विभिन्न विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, सीवरेज व्यवस्था तथा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के साथ पुरानी पेयजल लाइन हटाकर नई बिछाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से गतिमान हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, सीवरेज, विद्युत लाइनों को भूमिगत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर जनसेवा एवं विकास कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर नरेश चंद्र अग्रवाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, योगेश्वर दत्त ध्यानी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, दिगंबर नौटियाल, मुन्नालाल सिलस्वाल, वीरेंद्र जुयाल, दर्शनी देवी, मूंगा देवी, इंद्रावती देवी, कोमल पाल, शांति बेलवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन रूपेश गुप्ता ने किया।

Check Also

SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरों पर हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ Action

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड कोतवाली बहादराबा : हरिद्वार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *