Breaking News

PRD जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून : सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने वित्त विभाग, विभागीय अधिकारियो और पीआरडी जवानों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में जवानों की ओर से होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता, अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और 365 दिन रोजगार दिए जाने पर चर्चा की गई।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवानों के प्रति विभाग की पूरी संवेदनाएं हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। पीआरडी जवान विभाग की बड़ी ताकत हैं। प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखने से लेकर विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देने और चारधाम यात्रा के सफल संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अब तक पीआरडी जवानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इसमें मानदेय, गर्भवती महिला जवानों को सुविधाएं, सेवानिवृत्ति की आयु का निर्धारण, जवानों के बच्चों की पढ़ाई और मृतक आश्रितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग पीआरडी जवानों की मांगों को लेकर सकारात्मक है और चाहता है कि उनके हित में बेहतर निर्णय लिए जाएं। कहा कि जवानों की मांगों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा,इसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।कहा कि पीआरडी जवानों के संगठनों के साथ वार्ता के साथ ही वित्त विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की गई है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग जवानों की भावनाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करेगा। सरकार और विभाग उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं। जवानों को विश्वास रखना चाहिए कि उनके हित में अच्छा निर्णय लिया जाएगा साथ ही उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह,अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारी,और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *