Breaking News

मठ मंदिर आश्रम और अखाड़ों से बहती है ज्ञान की गंगा महामंडलेश्वर * संतोषानन्द देव महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) प्रसिद्ध श्री अवधूत मंडल आश्रम ज्वालापुर रोड हरिद्वार में एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री संतोषानन्द देव महाराज ने कहा पावन धरती हरिद्वार के कदम-कदम पर बने मठ मंदिर आश्रम अखाड़े संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति का शंखनाद करते हुए सनातन की धर्म ध्वजा फहराते हैं यहां के मठ मंदिर आश्रमों से नित्य प्रतिदिन ज्ञान की पावन कल्याणकारी सरिताये बहती हैं ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान कर भक्तजन अपना लोक एवं परलोक दोनों सुधार लेते हैं सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अवतरित होते हैं उनके ज्ञान रूपी अमृत का पान कर आने वाले भक्तजन अपने जीवन को धन्य करते हैं इस अवसर पर कोतवाल देहरादूनी बाबा रमेशानन्द भी उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *