Breaking News

हरि की नगरी हरिद्वार में राम जी की अपार कृपा से राम जी का विशाल भंडारा भक्तों के कल्याण एवम उद्धार का माध्य * स्वामी योगीराज श्री राम जी महाराज

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  ( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपतवाला स्थित योगी राम जी महाराज श्री राम जी चैरिटेबल ट्रस्ट त्यागी गली पीली कोठी हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव त्याग मूर्ति श्री श्री योगी राम जी महाराज की पावन कृपा स्वरूप विशाल संत समागम आयोजित किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य गुरुदेव स्वामी योगीराज श्री राम जी महाराज ने कहा वेदांत वेदों का सार होता है हमारे धर्म ग्रंथो से प्राप्त किये गये ज्ञान से संत महापुरुष सत्संग के रूप में हमारे ज्ञान का सृजन करते हमें आत्मज्ञान का बोध कराते हैं सतगुरु पार ब्रह्म है सतगुरु तारण हार सतगुरु ही बन नैया मल्हा हमें लगावे भव पार तो हे मेरे प्रिय जनों आप मोक्ष दाहिनी मां गंगा की पावन नगरी चारों धाम के द्वारा हरिद्वार जिसे हरि का द्वार भी कहा जाता है आज यहां संत रूपी पावन त्रिवेणी के श्री मुख से बह रही ज्ञान की सरिता में गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं

यह 39 वां सारस्वत ज्ञान सम्मेलन ज्ञान सुधा रस के रूप में प्रवाहित हो रहा है आप लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं जो आपको इस पावन धरा पर संत महापुरुषों के पावन ज्ञान के प्रवाह में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य करने का सौभाग्य मिल रहा है जैसे राम शब्द केवल तीन अक्षरों से बना है किंतु इसमें संपूर्ण ब्रह्मांड संपूर्ण त्रिकाल समाया है इस सृष्टि के कण कण में भगवान श्री राम समाये हुए हैं तुझ में राम मुझ में राम आवश्यकता है भगवान राम को अपने हृदय में खोजने की वह कहीं दूर नहीं है हमारे आसपास ही है किंतु उन्हें बुलाने के लियें सच्चे भाव की जरूरत होती है भगवान राम को पाने के लियें राम मय हो जाना पड़ता है राम ही सूरत राम ही मूरत राम ही पीड़ा राम ही मरहम और राम करें उपचार रे हर पीड़ा का समाधान हर मुश्किल का समाधान आपके आसपास ही होता है आवश्यकता होती है उसे युक्ति से ढूंढने की युक्ति और मुक्ति में सिर्फ एक अक्षर का फर्क जो इस फर्क को पहचान गया उसका मानव जीवन सार्थक हो गया संत श्री छोटू राम महाराज ने कहा ज्ञान हमारी बुद्धि के विकास की वह परिधि है जिससे मनुष्य बुलंदियों के शिखर पर पहुंच सकता है और यह ज्ञान हमें सतगुरु के श्री चरणों से प्राप्त होता है हमारे सतगुरु देव धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान भंडार यदि के माध्यम से हमें सत्य मार्ग से कल्याण की और ले जाते हुए हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं सतगुरु तारण हार है सतगुरु बहती धार सतगुरु ही मजधार है और सतगुरु लगावे पार राम जी की कृपा से राम जी के भंडारे में हजारों संत महापुरुष भक्त जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा ज्ञान की सरिता में स्नान कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ की

इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषों ने भक्तजनों पर ज्ञान की वर्षा की इस अवसर पर संत श्री छोटू राम महाराज श्री अमन जी रोफी जोशी विनय खुराना नरिन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में संत तथा भक्तगण उपस्थित थे

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *