Breaking News

डब्लूoजेoआईo केरल राज्य की दूसरी वार्षिक आम बैठक गुरुवायूर में आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

केरल, 31 मई / वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की केरल राज्य की दूसरी वार्षिक बैठक 31/5/2025 को गुरुवायूर में संपन्न हुई। इसमें स्वामी हरिनारायण, एम. गणेश प्रांत प्रचार प्रमुख (आरएसएस), संजय उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) WJI, मुल्लापल्ली कृष्णमुद्री, और राज्य समिति सदस्य BMS, बिज्जू थरयिल और अन्य उपस्थित थे। गणेश जी ने पत्रकारों के लेखन के राष्ट्रीय हित पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर सभी को बधाई दी, जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। संजय उपाध्याय ने पत्रकारों के बीच एकता और भाईचारे की भावना के बारे में बताया। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और बेहतर जीवन पर ध्यान केंद्रित किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शिजू थरयिल ने की। नई समिति ने अध्यक्ष संतोष कुमार और महासचिव अजयकुमार के साथ 14 समिति सदस्यों को चुना है।

नई समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि “केरल के सभी पत्रकारों को पत्रकार कल्याण का लाभ दिया जाए और उनके साथ कोई भेदभाव न किया जाए।”

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *