Breaking News

केदारनाथ बोर्ड: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री * रेखा गुप्ता

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

केदारनाथ धाम * राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदेश की मुख्य रेखा गुप्ता ने आज सपरिवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

आज सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंची जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी (तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित आगंतुक अतिथियों तथा केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का स्वागत किया।

इसके पश्चात दिल्ली की मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर पहुंची तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न कर देश प्रदेश एवं लोक मंगल की कामना की।

इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्य मंत्री को बाबा केदार का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर‌ दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस- जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

केदारनाथ बोर्ड: श्री केदारनाथ धाम दर्शन के पश्चात आज श्री बदरीनाथ धाम दर्शन‌ को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *