Breaking News

नित्य लीलालीन गुरु भगवान 1008 श्री मुनि हरमिलापी जी महाराज भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने हेतु इस पृथ्वी लोक पर अवतरित हुए थे बोले परमाध्यक्ष * श्री मदन मोहन हरमिलापी

कमल अग्रवाल/ ठाकुर मनोज मनोजानंद

हरिद्वार /विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार की तपोभूमि पर प्रेम तथा ज्ञान की गंगा बहाने वाले परम विदुषी ज्ञान मूर्ति संत श्री हरमिलापी जी महाराज की पावन स्मृति में श्री हरमिलाप भवन श्रवण नाथ नगर हरिद्वार में 21 जून 22 जून तथा 23 जून 2025 को 118 वां वार्षिक उत्सव परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय श्री महंत श्री 1008 मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज के पावन सानिध्य में आश्रम में विशाल संत समागम आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की सरिता में सभी भक्तजन गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ कर रहे हैं वंदनीय गुरुदेव त्याग मूर्ति तपो निधि श्री मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे उन्होंने विश्व भर में सनातन की धर्म पताका फहरने के साथ-साथ भक्तों में ऐसी ज्ञान की गंगा बहाई कि उनके ज्ञान की सरिता आज भक्तों में सुख शांति और समृद्धि के रूप में विद्यमान होने के साथ-साथ उनके जीवन को सार्थक कर रही है उन्होंने कहा मेरे अरमानों का आज गुलशन खिल गया जिसकी मुझे तलाश थी मुझे वह मेरा सतगुरु प्रीतम मिल गया पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 हरमिलापी जी महाराज ने भक्तों में ज्ञान की गंगा बहाने के साथ-साथ विश्व भर के सनातन प्रेमियों को बताया कि अपने लिये और अपनों के लियें तो सब करते हैं किंतु जो संपूर्ण समाज के लियें कुछ करके दिखाये तो मानव जीवन सार्थक हो जाये परम पूज्य गुरुदेव ने जिला हरमिलाप चिकित्सालय का निर्माण कराकर उसे समाज को समर्पित करते हुए सरकार के सुपुर्द किया आज लाखों रोगी वहां प्रतिवर्ष चिकित्सा लेकर एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं गुरुदेव ने समाज और धर्म को ज्ञान देने के साथ-साथ स्वास्थ्य वान बनाने का पावन सार्थक कार्य किया हम तो गुरु जी के बताये मार्ग पर चलते हुए उनके बतायें मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं लेकिन करने वाले और करवाने वाले साक्षात गुरु भगवान श्री श्री 1008 परम पूज्य त्याग मूर्ति ब्रह्मलीन हर मिलापी जी महाराज आज भी सूक्ष्म रूप में हम लोगों के बीच दिये गये ज्ञान के रूप में विद्यमान है सब उन्हीं के चरणों का प्रताप है उन्हीं की लीला है उन्होंने एक सुंदर भजन गुरुजी तुम बड़े दयालु हो भी सुन कर भक्तों को भक्ति रस में भाव विभोर कर दिया इस अवसर पर बोलते हुए श्री गुरदीप मोटनेजा ने कहा सतगुरु तारणहार है सतगुरु मेरी प्रीत सतगुरु ही मझधार है सतगुरु तारणहार सतगुरु मेरे राम है सतगुरु ही घनश्याम हम जिस भगवान को मंदिरों में ढूंढते फिर रहे हैं वह सतगुरु के रूप में हम लोगों के बीच सदैव विद्यमान रहते हैं हमारे परम पूज्य गुरुदेव नित्य लीलालीन श्री श्री 1008 गुरु भगवान हरमिलापी जी महाराज साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे और वर्तमान गुरुदेव श्री श्री 1008 मदन मोहन हरमिलापी महाराज भी पूज्य गुरुदेव का ही प्रतिरूप है उनकी ही पावन छवि के पावन दर्शन हमें इनके अंदर होते हैं श्री मनोज बब्बर जी ने कहा सतगुरु श्री मदन मोहन हरमिलापी जी के पावन वचन हमारे मनुष्य जीवन को सार्थक कर रहे हैं और उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद हमारे परिवार में सुख शांति समृद्धि के रूप में फलीभूत हो रही है गुरुदेव मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक पावन सरोवर है उनके मुख मंडल का तेज और ज्ञान का प्रवाह हमें बड़े ही भाग्य से प्राप्त हुआ है

यह पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 हर मिलापी जी महाराज का ही आशीर्वाद है की उनकी प्रतिरूप मूर्ति के रूप में हमें हमारे सतगुरु देव मदन मोहन हर मिलापी जी प्राप्त हुए हैं बड़े ही शांत चित में रहने वाले हमारे गुरुदेव मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज का ज्ञान हमारे मानव जीवन को धन्य तथा सार्थक कर रहा है श्री प्रेम लूथरा ने कहा हम लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं की हमें इतने पावन सतगुरु के दर्शन और उनके ज्ञान का वर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर श्री नितिन योगराज जी किशोर चघ सहित हजारों की संख्या में भक्तजन तथा हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा संत महापुरुष नित्य कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं

योग दिवस 21 जून 2025 को परम पूज्य मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज के पावन सानिध्य में योग गंगा तट पर योग साधना की जाएगी 22 जून 2025 को गुरु भक्ति के साथ-साथ रामायण जी के पाठ का शुभारंभ 23 जून 2025 को रामायण जी पाठ का भोग और संत महापुरुषों के श्री मुख से बहेगी पावन ज्ञान की सरिता के साथ-साथ विशाल संत भक्त भंडारे का आयोजन

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *